UPSSSC Jobs 2022 : 18 September को दूसरी बार किया जाएगा PET का आयोजन, जानें क्या हैं इसमें शामिल होने के फायदे और किस Pattern पर होती है परीक्षा

UPSSSC Jobs 2022 : 18 September को दूसरी बार किया जाएगा PET का आयोजन, जानें क्या हैं इसमें शामिल होने के फायदे और किस Pattern पर होती है परीक्षा

Summary

उत्तर प्रदेश में 18 September को फिर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जानी है। उत्तर प्रदेश में साल 2021 से Group C की भर्तियों के लिए पहली बार PET लागू किया गया है। पहली बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)  का आयोजन 24 August 2021 को किया गया था।

Expansion

UPSSSC द्वारा राज्य में कई भर्तियों का आयोजन किया जाता है और यह राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है।आयोग द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली group C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में हिस्सा लेनाअनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में पहली बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन 24 August 2021 को किया गया था और अब आयोग ने राज्य में दूसरी बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित करने के लिए तारीख घोषित कर दी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक राज्य में दूसरी बार PET का आयोजन 18 September 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और Sarkari Naukri का अपना सपना पूरा सकते हैं।

Read more :-UP Lekhpal Examination 2022- Lekhpal Recruitment में कितनी होगी Competition और इसमें किस तरह के प्रश्न पुछे जाएंगे

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने के क्या हैं फायदे :

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना अभ्यर्थियों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली group C की सभी भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। पहली बार आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल के 8,085 समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए आवेदन करने का मौका मिला है। इसलिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली group C की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इसमें जरूर शामिल होना चाहिए।

किस Pattern पर होती है परीक्षा :

उत्तर प्रदेश में 24 August 2021 को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भीव्यवस्था लागू थी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 marks काटे गए थे। अभ्यर्थियों से Indian history, Indain national movement,Jiography, Indain Economy, Indian Constitution and public administration, general science, General Elementary Arithmetic, General Hindi, general english, logical reasoning,current affairs, general awareness, Analysis of two unread passages, such as graph interpretation and table interpretation analysis से 15 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post