UP Lekhpal Exam : लेखपाल भर्ती में General knowledge के किन Topics से पूछे जाएंगे प्रश्न और इस बार क्या हो सकता है Cutoff, जानें यहाँ

UP Lekhpal Exam : लेखपाल भर्ती में General knowledge के किन Topics से पूछे जाएंगे प्रश्न और इस बार क्या हो सकता है Cutoff, जानें यहाँ

Summary

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के marks के आधार पर shortlist किया जाएगा। इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को प्रस्तावित है।

Expansion

उत्तर प्रदेश में जल्द ही 8,085 लेखपालों की बहाली होने वाली है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 7 January 2022 से 28 January के बीच आवेदन मांगे गए थे और अब इसके लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। राज्य में लेखपाल भर्ती को आयोजित करने वाली संस्था UPSSSC द्वारा हाल ही में जारी की गई एक सूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा 19 June 2022 को आयोजित की जा सकती है। राज्य में कई सालों के बाद लेखपाल के पदों पर भर्ती होने जा रही है और इस भर्ती की चयन प्रक्रिया भी अब काफी बदल गई है। इसमें अभ्यर्थियों के चयन के लिए अब सिर्फ एक लिखित परीक्षा ही आयोजित की जानी है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती की इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं 

General knowledge के किन Topics से पूछे जाएंगे प्रश्न :

लेखपाल भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से Hindi, General knowledge, math तथा village society एवं विकास विषयों से 100 marks के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं। इस परीक्षा में general knowledge एक बेहद ही महत्वपूर्ण विषय है और इस परीक्षा में इससे 25 marks के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान सेक्शन से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या जैसे topics से प्रश्न पूछे जाएंगे।

कितना जा सकता है Cutoff :

लेखपाल के 8,085 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा लेंगे और प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को shortlist किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हिस्सा लेंगें। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन तीन से चार लाख अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 80 से 85 marks स्कोर करने चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी :

अगर आप Sarkari Naukri का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आपको और ज्यादा कठोर परिश्रम करने की जरूरत है और यूट्यूब वीडियो के द्वारा अच्छी तयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post