डॉ. धर्मवीर भारती का जीवन परिचय |  Dr. Dramveer Bharti ka Jivan Parichay

डॉ. धर्मवीर भारती का जीवन परिचय

जीवन परिचय :-

प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. धर्मवीर भारती का जन्म सन् 1926 को इलाहाबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री चिरंजीव लाल वर्मा तथा माता का नाम श्रीमती चन्दा देवी था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम. ए. (हिन्दी) एवं पी. एच. डी. की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् ये इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में कुछ समय के लिए प्राध्यापक पद पर भी रहे तथा कुछ वर्षों तक इलाहाबाद से प्रकाशित साप्ताहिक पत्र 'संगम' का सम्पादन भी किया। इसके बाद इन्होंने बम्बई (मुम्बई) से प्रकाशित हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यिक पत्र 'धर्मयुग' (सन् 1959 से) का सम्पादन किया। 'धर्मयुग' के सम्पादक के रूप में इन्हें विशेष ख्याति प्राप्त हुई। भारती जी स्वतन्त्रता सेनानी भी थे। इन्होंने भारत छोड़ो आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। गाँधीजी, नेहरू जी, विनोबा भावे, जयप्रकाश अग्रवाल व लोहिया जी इनके आदर्श थे।

इनकी साहित्य-साधना से प्रभावित होकर भारत सरकार ने इन्हें 'पद्मश्री' (सन्) 1972) की उपाधि प्रदान की। सन् 1997 को हिन्दी साहित्य जगत् का यह महान् साहित्यकार निरन्तर साहित्य सेवा करते हुए इस संसार से विदा हो गया।

साहित्यिक परिचय :-

डॉ. धर्मवीर भारती एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न साहित्यकार थे, साथ ही वे श्रेष्ठ पत्रकार, उपन्यासकार, नाटककार और कवि थे, इसलिए इनकी रचनाओं में रागात्मकता के साथ-साथ बौद्धिकता के दर्शन भी होते हैं। इनकी कहानियों और उपन्यासों में सामाजिक मनोवैज्ञानिक समस्याओं को बड़े जीवन्त रूप में उठाया गया है। इन्होंने न केवल हिन्दी एकांकी, निबन्ध, आलोचना, उपन्यास, कहानी, नाटक तथा सम्पादन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया, बल्कि कविता के क्षेत्र में भी अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया। आधुनिक भारतीय समाज के यथार्थ रूप का चित्रण और सामाजिक विषमताओं की अभिव्यक्ति इनके गद्य-पद्य साहित्य का प्रमुख आधार है। अपनी कहानियों एवं उपन्यासों में भारती जी ने सामाजिक-मनोवैज्ञानिक समस्याओं को जीवन्त रूप प्रदान करने का प्रयास किया है। गद्य में 'गुनाहों का देवता' (उपन्यास) तथा पद्य में 'अन्धा युग' 

FAQ -

Q -  डॉ. धर्मवीर भारती का जन्म कब हुआ था

Ans - डॉ. धर्मवीर भारती का जन्म सन् 1926 में हुआ था

Read more :- Kabir Das ka Jivan Parichay

Post a Comment

Previous Post Next Post