खेलों का महत्व पर निबंध 

खेलों का महत्व पर निबंध हिंदी में


रूपरेखा- (1) प्रस्तावना, (2) खेलों के अन्य लाभ, (3) खेल और अनुशासन, (4) खेलों के प्रकार, (5) उपसंहार।

(1) प्रस्तावना- खेल मनुष्य की जन्मजात प्रवृत्ति है। यह प्रवृत्ति बालकों, युवकों और वृद्धों तक में पाई जाती है। जो बच्चा अपनी बाल्यावस्था में खेलों में भाग नहीं लेता, वह यहुत-सी बातें सीखने से रह जाता है।

(2) खेलों के अन्य लाभ- खेलों से हमें अनेक स्वास्थ्य लाभ होते ही हैं, इसके साथ साथ मनोरंजन, व्यक्ति में मैत्री भावना का विकास तथा हारने-जीतने के बाद एक-दूसरे को बधाई देने के दृश्यों से खेल व्यक्तियों के साथ देशों को भी जोड़े रखता है। इस प्रकार खेल मित्रता और वंधुत्व के प्रतीक हैं।

(3) खेल और अनुशासन-खेल और अनुशासन का गहरा सम्बन्ध खेल हमें अनुशासन का पालन करना सिखाते हैं खेल में खिलाड़ी को निर्धारित नियमों का पालन करना पड़ता है। उसके प्रशिक्षक और संचालक जो निर्देश देते हैं, उसे एक आज्ञाकारी शिष्य की तरह उनका पालन करना पड़ता है इससे वह अपने जीवन में भी अनुशासन का पालन करना सीख लेता है। प्रायः देखने में आता है कि खिलाड़ी अनुशासन प्रिय, मृदुभाषी, सहनशील, धैर्यवान और मिलनसार तथा साहसी भी होता है।

(4) खेलों के प्रकार-पहले कुश्ती कबड्डी आदि खेल होते थे।आज के खेल दो तरह के होने लगे हैं- आउटडोर और इनडोर खेल। आउटडोर खेल जैसे- क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबाल, बेसबॉल, वालीबॉल, पोलो, टेनिस आदि। इनडोर खेल जैसे- ताश, शतरंज, चौसर, टेबिल टेनिस, कैरम, लूडो आदि।

आधुनिक जीवन में तो खेल प्रसिद्धि और धन प्राप्ति का साधन बन गये हैं। अच्छे खिलाड़ियों को मान-सम्मान और बड़े-बड़े पुरस्कार भी मिलते हैं कि भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में हॉकी जादूगर ध्यानचंद जी, मिल्खा सिंह, उड़नपरी पी०टी० उषा, मेजर राज्यवर्धन सिंह राठौर, कपिल देव, अभिनव बिंद्रा, बिजेन्द्र सिंह, सुशील कुमार, सचिन तेंदुलकर आदि बहुत से नाम हैं, जिन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया है

(5) उपसंहार- इस प्रकार हम कह सकते हैं कि खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्त्व है। वे हमें स्वस्थ और सबल बनाते हैं, हमारा मनोरंजन करते हैं, हमें अनुशासन प्रिय बनाते हैं, हमारे भीतर अनेक गुणों का विकास करते हैं। साथ ही साथ धन और यश की प्राप्ति भी कराते हैं। अतः हमें रोज कुछ समय निकालकर अपना मनपंसद खेल अवश्य खेलना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post